सहारनपुर। परिवार परामर्श केन्द्र में आज अधिकारियो व काउन्सलरो 02 पक्षो में आपसी विवाद खत्म करा उनको एक छत के नीचे रहने को रजामंद किया। पुलिस लाइन में महिला परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गयापरामर्श केन्द्र में विवादित परिवारो की काउंसलिंग करने के लिये महिला परामर्श केन्द्र से प्रभारी निरीक्षक श्रीमती कल्पना त्यागी, महिला आरक्षी ज्योतिमहिला आरक्षी पूजा, महिला आरक्षी चित्रा व महिला आरक्षी प्रतीक्षा की उपस्थिति में काउन्सलर श्रीमती सुरभि सिंहअनुपम महाजन, शाहिद हुसैन व विजय अरोड़ा द्वारा काउंसलिंग की गई।
परिवार परामर्श केन्द्र में कल 15 पक्षो को नोटिस देकर काउंसलिंग के लिये बुलाया गया। जिसमें लडका व लडकी पक्ष के 12 लोग उपस्थित हुएजिनकी काउंसलिंग करने के बाद काउन्सलर द्वारा 02 पक्षो समझौता कराया गयाजिसमें श्रीमती नाजमीन पत्नी जावेद निवासी अकबर कालोनी खाताखेड़ी थाना मण्डी, श्रीमती अरशी खान पत्नी शादाब निवासी बुद्दू का चौक खानआलमपुरा थाना जनकपुरी शामिल रहे।